‘डू एण्ड डाय (करो या मरो) की अवस्था में हैं हम : सीके राउत

काठमांडू, १८ मंसिर – जनमत पार्टी के अध्यक्ष डा. सीके राउत ने कहा है कि हमारी पार्टी समानता, भाईचारा और देश की समृद्धि के लिए काम करने के लिए प्रतिवद्ध है ।
सप्तरी २ से प्रतिनिधि सभा सदस्य में निर्वाचित अध्यक्ष राउत ने कहा कि जनता के अपेक्षा अनुसार स्वयं ‘डू एण्ड डाई’ के मनस्थिति में काम करने की आवश्यकता है । शनिवार जनमत पार्टी ने काठमांडू में एक कार्यक्रम में प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि –जनता ने उनकी पार्टी को बहुत आशा और उम्मीद के साथ जिताया है और वो जनता को निराश नहीं करेंगे । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बहुत से लोगों ने अपने मुलाकात के दौरान उनसे कहा कि वो जनता की अंतिम आस हैं । अंतिम आस होना बहुत खतरनाक होता है क्योंकि अगर आप काम नहीं कर सके तो क्या होगा ये डर बना रहता है । यदि अंतिम आस टूटी तो क्या होगा ? इसलिए अभी की हमारी अवस्था डू एण्ड डाई (करो या मरो) की है । वो चाहते हैं कि जनता और सबके सहयोग से आगे बढ़े । एक सपना है जनता का जो मैं चाहता हूँ कि पूरा करु ।
अंत में उन्होंने यह भी कहा कि अगर हम कही कुछ गलत करते हैं तो आप जनता हमें निर्धक्क रोक सकते हैं, क्योंकि मुझे आपने ही बनाया है ।अगर मैं अपने रास्ते से भटकता हूँ तो आपको रोकने का पूरा अधिकार है।

