एमाले के साथ हुई चुनावी सहकार्य अब खत्म हो चुकी है – उपेन्द्र यादव
काठमांडू, १८ मंसिर –

जनता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने नेकपा एमाले के साथ किए गए सहकार्य के बारे में कहा है कि अब सहकार्य की समय सीमा समाप्त हो चुकी है । मंसिर ४ गते को हुए चुनाव में एमाले के साथ जसपा ने कुछ सीटों पर तालमेल किया था ।
रविवार को विराटनगर विमान स्थल में पत्रकारों के साथ बातचीत करते जसपा अध्यक्ष यादव ने एमाले के साथ चुनावी सहकार्य खत्म होने की बात की जानकारी दी । उन्होंने कहा कि – हमने चुनाव में एमाले के साथ कुछ क्षेत्र में तालमेल किया था, चुनाव के साथ ही यह सहकार्य भी खत्म हो गया है । वो किसका समर्थन करेंगे ? इस बारे में उन्होंने कहा कि अभी तक किसी तरह का निर्णय नहीं किया गया है ।

