माओवादी केन्द्र की बैठक में कहा गया –विशेष महाधिवेशन के द्वारा पार्टी का ‘रिफर्म’ करें
काठमांडू, १८ मंसिर –

काठमांडू, १८ मंसिर – मंसिर ४ गते को चुनाव खत्म होने के साथ ही अब सभी दल चुनावी समीक्षा के लिए बैठक कर रहे हैं । इसी सिलसिले में आज नेकपा माओवादी केन्द्र की बैठक हुई जिसमें विशेष महाधिवेशन की मांग की गई है । चुनाव में पार्टी के अवस्था अच्छी नजर नहीं आई जिसके वजह से बहत से पदाधिकारियों ने विशेष महाधिवेशन के द्वारा पार्टी का ‘रिफर्म’ करने की धारणा को रखा है ।
पदाधिकारियों ने इस बात पर ज्यादा जोर दिया कि जिन जगहों पर पार्टी की हार हुई है उसकी गंभीर समीक्षा होनी चाहिए । उनके द्वारा रखें गए बातों को प्रचण्ड ने सुना । पार्टी क्यों हारी ? मत क्यों कम आए ? इन सभी बातों को प्रचंड ने प्रतिवेदन के रुप में तैयार किया है ।
बैठक में जिन्हें टिकट नहीं दिया गया था उनके बारे में भी प्रश्न किया गया कि क्यों उन्हें टिकट नहीं दिया गया था ।
नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष प्रचण्ड ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि सत्ता गठबन्धन नहीं टूटेगा और न ही इधर उधर होगा ।

