सत्ता सहकार्य के लिए ओली ने भेजा देउवा को संदेश
काठमांडू, १८ मंसिर

चुनाव खत्म और रसाकशी शुरु । नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने प्रधानमन्त्री तथा कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा को आगामी सत्ता सहकार्य के लिए तैयार रहने के लिए सन्देश भेजा है ।
कांग्रेस के शीर्ष नेता प्रकाशमान सिंह के द्वारा ओली ने सत्ता सहकार्य के लिए सन्देश भेजा है । रविवार को कांग्रेस नेता सिंह ओली से मिलने के लिए उनके निवास बालकोट पहुँचे थे ।
सिंह पहले प्रधानमन्त्री देउवा से मिले और बाद में ओली से मिलने बालकोट पहुँचे । प्रतिनिधिसभा सदस्य में काठमांडू– १ से निर्वाचित सिंह और झापा– ५ से निर्वाचित ओली दोनों ने एक दूसरे को बधाई दी और सहकार्य के बारे में भी बात की ।
ओली के साथ हुए बात को सिंह ने बालुवाटार जाकर प्रधानमन्त्री देउवा बताया और ओली द्वारा भेजे गए संदशे को सुनाया । संदेश में कहा गया था कि – ‘सत्ता गठबन्धन बहुमत नहीं पहुँचने की अवस्था में है, पुतली जैसे सरकार से बेहतर है कि नेपाली कांग्रेस और नेकपा एमाले मिलकर बनाए । हम इसके लिए तैयार हैं । ओली ने कहा कि आप अपने सभापति से कहे ।

