Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनमत पार्टी ने समानुपातिक नामावली निर्वाचन आयोग को सौंपा, सभी वर्गों को समेटा

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जनमत पार्टी ने संघीय तथा प्रदेश के लिए सामुपातिक नामावली निर्वाचन आयोग को शनिवार को सौंपा है। जिसमें सभी वर्गों को मौका दिया गया है।
प्रतिनिधि सभा के लिए अनिता साह(मधेशी), सोनू मुर्मू तथा विनिता कुमारी सिंह दनुवार(आदिवासी जनजाति) अब्दुल खान(मुस्लिम) गोमा लामा सापकोटा (खस आर्य) को नामावली निर्वाचन आयोग को सौंपा है। इसी तरह प्रदेश सांसद के लिए मधेश प्रदेश से अनिता कुमारी साह (मधेशी महिला ), चंदन कुमार सिंह (मधेशी अल्पसंख्यक), रंजू कुमारी खंग (खत्वे), वसंत कुमार कुशवाहा (मधेशी). हसीना खातुन (मुस्लिम महिला), हसीना खातुन (मुस्लिम महिला), भाग्य श्री चौधरी (आदिवासी जनजाति) को निर्वाचन आयोग को भेजा है। इसी तरह लुम्बिनी प्रदेश से समानुपातिक सदस्य के लिए सुमन शर्मा राय माँझी तथा आदिवासी जनजाति के लिए गीता गुरूंग का नाम निर्वाचन आयोग को भेजा है। उपयुक्त जानकारी पार्टी के उपत्यका इंचार्ज हरेन्द्र चौधरी ने दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com