Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आसान होगी अब गोरखपुर से काठमान्डू की यात्रा, जल्द ही गोरखपुर-काठमांडू एसी बस सेवा शुरु होने जा रही

 

काठमान्डू

 

भारत से  काठमांडू की सैर करने की इच्छा रखने वाले पूर्वांचल के लोगों और पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। बहुप्रतीक्षित गोरखपुर-काठमांडू अंतरराष्ट्रीय एसी बस सेवा की सौगात जल्द मिल सकती है। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर की पहली अंतरराष्ट्रीय बस सेवा को हरी झंडी दिखा सकते हैं। शासन के दिशा-निर्देश पर परिवहन निगम रोडवेज ने अपनी तैयारी तेज कर दी है।

गोरखपुर-काठमांडू के बीच राप्तीनगर की एसी जनरथ बस चलाई जाएगी। बस को आधुनिक सुविधाओं से युक्त कर दिया गया है। बस को सजाया जा रहा है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय बस सेवा को हैंड ओवर करने की प्रक्रिया भी लगभग पूरी कर ली गई है। इस बस सेवा के लिए भारत और नेपाल सरकार की अनुमति पहले ही मिल चुकी है। परिवहन विभाग ने परमिट भी जारी कर दिया है।

यह भी पढें   नेपाल में निर्माण सामग्री की कीमतें १०७ प्रतिशत तक बढ़ी, बड़े संकट से गुजर रहा निर्माण क्षेत्र

जानकारों के अनुसार गोरखपुर-काठमांडू एसी बस सेवा सोनौली और बुटवल के रास्ते चलाई जाएगी। इस सड़क मार्ग को चौड़ीकरण किया जा रहा है। मार्ग के नवनिर्माण के चलते बस सेवा शुरू नहीं हो पा रही थी। बस सेवा शुरू हो जाने से गोरखपुर से काठमांडू की राह आसान हो जाएगी। लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा।

सीमापार कर सोनौली में प्राइवेट बस नहीं पकड़ना पड़ेगा। गोरखपुर बस स्टेशन परिसर में ही बस मिल जाएगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी के अनुसार गोरखपुर-काठमांडू एसी बस सेवा की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शासन के दिशा-निर्देश के क्रम में बस सेवा आरंभ होगी।

यह भी पढें   बाँके के पुरैनी में निःशुल्क आँख तथा स्वास्थ्य शिविर में ३९३ लोग लाभान्वित

गोरखपुर-काठमांडू बस सेवा के लिए गोरखपुर स्टेशन परिसर में टिकट काउंटर आरक्षित हो गया है। मैनुअल और ऑनलाइन दोनों तरह के टिकट बुक होंगे। प्रतिव्यक्ति लगभग 11 सौ रुपये किराया होगा। बस गोरखपुर से शाम चार बजे और काठमांडू से शाम पांच बजे रवाना होगी। बसों की सफाई-धुलाई और रखरखाव स्थानीय वर्कशाप में ही होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *