दलों ने समानुपातिक सदस्यों के नाम आयोग को भेज दिया, देखिये नामावली

काठमांडू, २५ मंसिर – मंसिर ४ गते को हुए निर्वाचन का परिणाम सभी के सामने है । सभी दल अभी सरकार बनाने के लिए जोड़–तोड़ प्रयास कर रहे हैं । समानुपातिक का भी परिणाम निकल चुका है तो सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने प्रतिनिधि सभा और प्रदेश सभा में समानुपातिक की ओर जाने वाले सदस्यों का नाम अपने अपने दल से चुनकर निर्वाचन आयोग में भेज दिया है । आयोग ने शनिवार अपराह्न ४ बजे के भीतर ही बन्दसूची में रहने वालों का नाम सांसद में निर्वाचित करने की सूची,या सदस्य की सूची को भेजने का समय दिया था ।
प्रत्यक्ष की ओर से ५७ सिट जीतने वाली कांग्रेस ने प्रतिनिधि सभा के समानुपातिक की ओर से ३२ सीट प्राप्त किया था जिसमें तीन मात्र पुरुष हैं । प्रत्यक्ष की ओर से एक मात्र महिला निर्वाचित होने से संवैधानिक व्यवस्था अनुसार ३३ प्रतिशत महिला सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस ने समानुपातिक के बन्द सूची में २९ महिला को प्रतिनिधिसभा सदस्य में सिफारिस किया है । बाकी तीन पुरुष में पार्टी पूर्व उपसभापति विमलेन्द्र निधि, सह महामन्त्री जीवन परियार और पार्टी प्रवक्ता प्रकाश शरण महत का नाम सिफारिस किया है ।
पार्टी केन्द्रीय कार्यालय सानेपा में शनिवार को हुई बैठक में कार्य सम्पादन समिति की बैठक में नाम चुनने के लिए अधिकार प्रधानमन्त्री के साथ ही पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा को दिया गया था । उसके साथ ही हुई बैठक में सहमहामन्त्री परियार को दलित, पूर्वउपसभापति निधि को मधेशी और प्रवक्ता महत को खस आर्य समूह से सिफारिस करने की समझदारी की है । निधि, परियार और महत का नाम सिफारिस करते हुए समानुपातिक के बन्द सूची में जनजाति की ओर से पहले नम्बर में रहे पूर्व उपसभापति गोपालमान श्रेष्ठ सांसद होने से चूक गए हैं । इसी तरह सहमहामन्त्री फर्मुल्लाह मन्सुर का नाम भी नहीं समेट सके ।
कांग्रेस ने आदिवासी जनजाति से सरस्वती बजिमय, लीलादेवी बोखिम, सीताकुमारी राना, सुशीला थिङ, सपना राजभण्डारी, माया राई, कुसुम थापा मगर, मनोरमा शेरचन को प्रतिनिधिसभा सदस्य निर्वाचित करने का नाम भेजा है । खस आर्य कोटा से अम्बिका बस्नेत, सरिता प्रसाईं, आरजु राणा देउवा, ईश्वरी न्यौपाने, प्रतिमा गौतम, मन्जु खाण, रमा कोइराला पौडेल, कान्तिका सेजुवाल और मैना रावल कार्की का नाम है ।
कांग्रेस केन्द्रीय सदस्य आरजु सभापति देउवा की पत्नी और मन्जु गृहमन्त्री बालकृष्ण खाण की पत्नी हैं । कांग्रेस ने मधेशी की ओर से पाँच महिलाओं की सहभागिता कराई है । जिसमें नागिना यादव, मुक्ताकुमारी यादव, चन्दा चौधरी, संगीता मण्डल और निनु कुमारी कर्ण हैं ।
दलित की ओर से शान्ति विक, रूपा विक, सीता मिजार और आशा विक को चुना गया है । थारू से कल्पना चौधरी और बिना कुमारी थनेत तथा मुस्लिम की ओर से जाबेदा खातुन का नाम कांग्रेस ने भेजा है । कांग्रेस ने सातो प्रदेशसभा पार्टी ने समानुपातिक की ओर से सीट अनुसार शनिवार को ही नाम सिफारिस किया गया है ।
समानुपातिक में सबसे ज्यादा सीट पाने वाली नेकपा एमाले ने३४ का नाम निर्वाचन आयोग में भेजा है । प्रत्यक्ष की ओर से ४४ सीट जितने वाली एमाले ने आदिवासी जनजाति, खस आर्य, थारू, मुस्लिम, महिला सभी क्लस्टर मिलाकर २२ महिला और १२ पुरुष का नाम भेजा है । एमाले ने आदिवासी जनजाति से देवीप्रसाद भट्टचन, हेमराज राई, कालुराम राई, नैनकला थापा मगर, सूर्यकुमारी श्रेष्ठ, उर्मिला थेवे, ईश्वरी घर्ती, रणकुमारी बलम्पाकी मगर, शान्ति श्रेष्ठ और सरस्वती सुब्बा का नाम भेजा है ।
खस आर्य की ओर से रघुजी पन्त, एकनाथ ढकाल, दयालबहादुर शाही, मेनुकाकुमारी पोखरेल, सरिता भुसाल, शोभा ज्ञवाली, बिजुला रायमाझी, निर्मला कोइराला, सम्झना थपलिया, दीपा शर्मा और सुनिता बराल का नाम है । थारू समुदाय से आश्माकुमारी चौधरी और शान्ति चौधरी छन् है । दलित समुदाय से ईश्वरबहादुर रिजाल, प्रभु हजारा पासवान, चन्द्रबहादुर विश्वकर्मा, रुक्मणि राना बराइली, हर्कमाया विश्वकर्मा समानुपातिक कोट में है । मधेशी समुदाय से गंगाप्रसाद यादव, अमृतराज लालवंशी, बिना देवी, अमृतादेवी अग्रहरि और प्रतीक्षा तिवारी मुखिया हैं । मुस्लिम से सराज अहमद फारखी का नाम है ।
समानुपातिक की ओर से १४ सीट प्राप्त करने वाली माओवादी केन्द्र ने १२ महिला और दो पुरुष का नाम निर्वाचन आयोग में भेजा है ।
माओवादी केन्द्र ने आदिवासी जनजाति समूह से दुर्गा राई, मीना तामाङ, उर्मिला माझी पौडेल, छिरिङ ल्यामु लामा तामाङ का नाम चुना गया है ।
खस आर्य समुदाय से हितराज पाण्डे, ज्ञानु बस्नेत सुवेदी, विमला सुवेदी, नारायणी शर्मा हैं । थारू समुदाय से रूपासोसी चौधरी, दलित से रणेन्द्र बराली, सुशीला श्रीपाली ठकुरी, मधेशी से मीना यादव और उमरावती देवी यादव, पीछड़े क्षेत्र से कल्पना मियाँ का नाम चुना गया है । माओवादी केन्द्र प्रतिनिधिसभा प्रत्यक्ष की ओर से १८ क्षेत्र में जीती है ।
इसी तरह राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) ने १३ सिट प्राप्त किया है । दलित से सन्तोष परियार और शिव नेपाली हैं । आदिवासी जनजाति से डा. ढाकाकुमार श्रेष्ठ, इन्दिरा राना मगर और सुमना श्रेष्ठ को चुना गया है । खस आर्य से डा. चन्दा कार्की, डोलप्रसाद अर्याल, निशा डाँगी और विनीता कठायत है । मधेशी से लक्ष्मी तिवारी और मनीष झा है । थारू समुदाय से अशोक कुमार चौधरी और मुस्लिम समुदाय से असिम साह का नाम समानुपातिक सांसद में है । रास्वप ने प्रत्यक्ष की ओर से सात क्षेत्र के परिणाम को अपने पक्ष में रखा है ।
प्रतिनिधि सभा के समानुपातिक की ओर से सात सीट पाने वाली राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) ने खस आर्य समुदाय से पशुपति शमशेर जबरा, रोशन कार्की और गीता बस्नेत का नाम है । वही आदिवासी जनजाति समुदाय से नेता बुद्धिमान तामाङ, बिना लामा, मधेशी से बिना जयसवाल और दलित से अनिशा नेपाली का नाम भेजा है । राप्रपा ने प्रत्यक्ष की ओर से सात सीट जीती है । जनमत पार्टी से अनितादेवी साह, सोनु मुर्मु, विनीताकुमारी सिंह, गोमा सापकोटा और अब्दुल खान है । प्रतिनिधि सभा के प्रत्यक्ष की ओर से अध्यक्ष सीके राउत मात्र निर्वाचित हुए हैं ।
एकबार फिर बहुत कम नए चेहरे हैं समानुपातिक में । वही गिनेचुने, लोग, यानी वही पद, पावर और परिवार वाद ही है ।

