उर्दू संगठन गुल्जार–ए– अदब की मासिक गजल गोष्ठी सम्पन्न
नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगन्ज में रहे उर्दू साहित्यकारों की उर्दू संगठन गुल्जार–ए– अदब ने अपनी मासिक गजल गोष्ठी मंसीर महीने के २४ गते शनिवार को किया है ।
नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–८ रानीतलाउ केपास रहा महेन्द्र पुस्तकाल नेपालगन्ज के सभाहाल में सम्पन्न वह गजल गोष्ठी में उर्दू साहित्यकारों ने अपनी–अपनी गजल वाचन किये थे ।
वह गजल गोष्ठी में “तुम्हारा चांद सा चेहरा महे कामिल से मिलता हैं” मिश्ररा पर उर्दू साहित्यकारों ने गजल वाचन किये थे । जैसे नेपालगन्ज के वरिष्ठ उर्दू शायर तथा गुल्जार–ए–अदब बाँके के अध्यक्ष हाजी अब्दुल लतीफ शौक, सैयद असफाक रसूल नेपाली, आदिल सरवर नेपाली, सचिव मोहम्मद मुस्तफा अहशन कुरैशी, अन्सर नेपाली, मेराज अहमद हिमालय लगायत उर्दू साहित्यकारों की सहभागिता में वह मासिक गजल गोष्ठी सम्पन्न हुआ था । गुल्जार–ए–अदब बाँकेद्वारा प्रत्येक महीने के अन्तिम शनिवार को उर्दू साहित्यकारद्वारा मासिक गजल गोष्ठी कार्यक्रम किया जाता है उर्दू भाषा को प्रोत्साहन करते आ रही है ।


