Sun. May 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत में दो और नेपाली महिलाओं को इस्लामिक देश में तस्करी होने से बचाया गया

 

एजेंटो के द्वारा जिला चित्वन (नेपाल) की एक महिला को 11.12.2022 की सुबह 0940 वाली फ्लाईट SG57 से जयपुर एयरपोर्ट (टेर्मिनल-2) से दुबई ले जाने की तैयारी थी ।
बहुत मुश्किल से इस महिला ने परिवार पर व्हाट्सएप पर रोते हुए कहा कि मुझे बचा लो मैं फंस गयी हूँ मुझे धमका कर विदेश ले जाया जा रहा है मुझे हिंदी नहीं आती और यहाँ भारत में सहायता कहाँ मांगू पता नहीं है।
महिला के परिवार वालों ने नेपाल पुलिस को जानकारी दी । इसके बाद नेपाल पुलिस ने इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा के पास वाहट्सएप पर सम्पर्क किया और इस महिला को रेस्क्यू करने में सहायता मांगी।
और कहा कि इस महिला को इस्लामिक देश में प्रलोभन देश में धोखे से ले जाया जा रहा था उसे दुबई बोल कर सऊदी अरब ले जाने की तैयारी थी।
जैसा कि सभी को पता है कि नेपाल में बहुत सारे ऐजेंट काम कर रहे हैं जो नेपाली लड़कियों की तस्करी इस्लामिक देशों में कर रहे हैं। ऐसी लाखों नेपाली लड़कियां/महिलाओं को सऊदी अरब कतर ओमान जैसे इस्लामिक देशों में एजेंटों द्वारा भेज दिया जाता है।
वहाँ उनके साथ कैसी बर्बरता होती है ये किसी से छुपा नहीं है।
इस सूचना के बाद इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने तुरंत जयपुर पुलिस, एयरपोर्ट पर तैनात सी.आई.एस.एफ, दिल्ली में नेपाल एम्बेसी और मिशन फाउंडेशन एन.जी.ओ से सम्पर्क किया
इसके साथ ही महिला से सम्बंधित जैसे महिला का फोटो, वीज़ा, एयरटिकट, पासपोर्ट कौपी इत्यादि को शेयर किया गया।
तीन अधिकारी एसएसपी उमा चतुर्वेदी डाइरेक्टर वीरेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने जयपुर के उन उच्च अधिकारियों से फोन द्वारा सम्पर्क किया जो त्वरित कार्यवाही में सहायक हो सकते थे अन्यथा महिलाओं का रेस्क्यू होना संभव नही था। जबकि उस समय इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा लखनऊ में तथा दिल्ली में एसएसपी उमा चतुर्वेदी, डाइरेक्टर वीरेंद्र सिंह थे ।
इसके पश्चात अत: आज दिनाँक 11.12.2022 प्रात: 0700 बजे फिर से इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने फिर से संर्पक किया तथा महिला की संभावित लोकेशन की जानकारी दी कुछ ही समय में सीआईएसएफ विजिलेंस और जयपुर पुलिस द्वारा महिला को एक और नेपाली महिला के साथ रोक कर रेस्क्यू कर लिया गया।

यह भी पढें   प्रतिनिधिसभा की बैठक दूसरी बार स्थगित

श्री शर्मा द्वारा महिलाओं के परिवारों को जयपुर पुलिस व शेल्टर होम से संपर्क कराकर अग्रिम प्रक्रिया चल रही है।

इस सम्पूर्ण ऑप्रेशन में मुख्यभूमिका में रहे मा.त.रो.ई क्षे.मु.(AHTU) रक्सौल के इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा नेपाल एंबेसी के एसएसपी उमा चतुर्वेदी मिशन मुक्ति फाउंडेशन के वीरेंद्र सिंह और सीआईएसएफ दिल्ली कंट्रोल रूम से इंस्पेक्टर दिनेश, और इंस्पेक्टर वाई के मीना, जयपुर पुलिस से इंस्पेक्टर दिग्पाल इत्यादि ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *