Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेशम चौधरी जैसे सजा काट रहे नेताओं को रिहा करने के लिए सरकार ने जारी किया अध्यादेश

 

काठमान्डू

 

सरकार ने रेशम चौधरी सहित राजनीतिक कारणों से आजीवन कारावास की सजा काट रहे लोगों को रिहा करने के लिए अध्यादेश जारी किया है। एक मंत्री ने बताया कि रविवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला किया गया.

उन्होंने कहा – ‘ सीधी तौर पर रेशम चौधरी को रिहा करने  की चर्चा नहीं की गई, बल्कि कानून में संशोधन करने का फैसला किया गया है ताकि राजनीतिक कारणों से जेल में बंद लोगों के मामले, जो शांति प्रक्रिया में आना चाहते हैं, और जिन्होंने आने का वादा किया है, उन पर चलाया जा रहा  मुकदमा  वापस लिया जा सकता है।’

यह भी पढें   साहित्य, प्रकाशन, विधि और समाजसेवा का एक विशिष्ट व्यक्तित्व : डॉ. संजीव कुमार

उन्होंने कहा कि यह फैसला उन लोगों को संबोधित करेगा जो राजनीतिक मुद्दों में शामिल होना चाहते हैं और  शांति की प्रक्रिया में आना चाहते हैं। इस फैसले से रेशम चौधरी समेत जेल में बंद बिप्लव गुट के नेताओं व कार्यकर्ताओं को फायदा होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com