Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गौ हत्यारा पर कारवाई हेतु विश्व हिन्दू परिषद ने सौंपा ज्ञापन पत्र

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । गौ हत्यारा पर कारवाई हेतु विश्व हिन्दू परिषद जिला शाखा धनुषा के अध्यक्ष संतोष साह के साथ शिष्टमंडल ने सीडीओ को गृह मंत्रालय को ध्यानाकृष्ट करवाने हेतु ज्ञापन पत्र रविवार को सौंपा है। नेपाल के कानून के अनुसार गौ हत्या कानूनी अपराध हैं। यह नेपाल का राष्ट्रीय पशु भी है तथा वहुसंख्यक हिन्दू समाज के आस्था से जुड़ी हुई है। फिर भी कंचनपुर जिला के वेद कोष नगरपालिका में पशु चौपाया व्यवस्थापन के क्रम में गाय की हत्या की गयी। विश्व हिन्दू परिषद इसका घोर निंदा करती है तथा दोषी को सख्त सजा की मांग करती है। शिष्टमंडल में मोहन साह प्रभु दयाल जालान सहित कई लोग शामिल थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *