धनुषा में महिला की विभत्स हत्या
काठमांडू, २६ मंसिर–
धनुषा के बटेश्वर गाँवपालिका वडा नंं. ५ शान्तिपुर के विरेन्द्र यादव की पत्नी २७ वर्षीया रीता देवी यादव की विभत्स हत्या हुई है ।
रविवार की रात ११ बजे का समय रहा होगा महिला अपने घर में सो रही थी उसी समय हथियार से यसपर प्रहार किया गया । रीता देवी को हत्या की जानकारी प्रहरी ने दी है ।
हथियार प्रहार से गंभीर रुप से घायल हुई रीता को उपचार के लिए जनकपुर के काव्या अस्पताल ले जाया गया जहाँ उपचार के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई ।
रीतादेवी की जब हत्या हुई उनके पति विरेन्द्र दूसरे कमरे में सोए हुए थे । हत्या करने से पहले घर के बिजली का लाइन काट दिया गया था । घटना स्थल में पहुँच कर अनुसन्धान किया जा रहा है । ये जानकारी प्रहरी ने दी है ।

