पति द्वारा पत्नी की हत्या
काठमांडू, २६ मंसिर –

धनुषा के बटेश्वर गाँवपालिका वडा नंं. ५ शान्तिपुर के विरेन्द्र यादव की पत्नी २७ वर्षीया रीता देवी यादव की विभत्स हत्या हुई । तहकीकात से पता चला है कि रीता देवी की हत्या किसी और ने नहीं उनके पति ने ही की थी ।
धार वाली हथियार से पति ने ही पत्नी की हत्या की और किसी को पता नहीं चले इसके लिए गंभीर अवस्था में रीता को जनकपुर के काव्या अस्पताल उपचार के लिए लेकर गया । जहाँ उपचार के ही क्रम में उसकी मृत्यु हो गई ।
जब प्रहरी तहकीकात कर रही थी तो पता चला कि रीता के पति वीरेन्द्र ने ही हथियार से प्रहार कर हथियार को अपने घर के बगल के नदी में फेंक दिया था । प्रहरी ने हथियार बरामद कर वीरेन्द्र को भी नियंत्रण में ले लिया है ।
स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया है कि उनके चार और ६ वर्ष के दो बच्चें हैं । उनके अनुसार वीरेन्द्र अपनी पत्नी को बहुत मारता पीटता था । तीन महीने पहले उसने अपनी पत्नी को विवाह में दिए गए सभी सामान के साथ मैके छोड़ आया था । कुछ दिन पहले ही रीता के ससुराm पक्ष के स्थानीय वासियों ने रीता को यहाँ बुला लिया था जहाँ उसके पति ने उसकी हत्या कर दी ।

