Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजनीतिक स्थिरता और विकास के लिए हमारी पार्टी गठबन्धन में ही रहेगी – महन्थ ठाकुर

 

काठमांडू, २८ मंसिर

महन्थ ठाकुर, फाईल तस्वीर

लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) नेपाल के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर ने कहा है कि राजनीतिक स्थिरता और विकास के लिए हमारी पार्टी निश्चित समय तक गठबन्धन में ही रहेगी ।
लोसपा के शीर्ष नेताओं की हुई बैठक में पाँच दलीय सत्ता गठबन्धन नेतृत्व के सरकार में सहभागी होने के बारे में सभी की समान धारणा है । उन्होंने कहा कि – सत्ता में जाए या नहीं जाए ये बाद की बात है लेकिन फिलहाल गठबन्धन कायम रहे यही हमारी भावना है । सत्ता में सहभागी होना कोई बड़ी बात नहीं है कम से कम राजनीतिक अस्थिरता से विकास के काम में असर पड़ेगा इसलिए स्थिरता और विकास के लिए निश्चित अवधि तक हमें गठबन्धन में ही रहना होगा ।
अध्यक्ष ठाकुर ने सत्ता गठबन्धन में सहभागी होने के साथ ही समसामयिक विषय में मंगलवार की शाम को प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा से भी बातचीत होने की जानकारी दी है ।
लोसपा के वरिष्ठ नेता शरत सिंह भण्डारी ने बताया कि – सत्ता गठबन्धन में सहभागी होने के बारे में पार्टी के शीर्ष नेताओं की बैठक ने निर्णय कर लिया है । उन्होंने कहा कि– हमने निर्वाचन में गठबन्धन किया था अब निर्वाचन के बाद भी स्वाभाविक रुप में सत्ता गठबन्धन में ही रहेंगे । नई सरकार बनने में लोसपा का समर्थन रहेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *