Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जहरीली शराब पीने से बिहार के छपरा में ४३ लोगों की मृत्यु

 

काठमांडू, २९ मंसिर –

वैसे तो भारत के बिहार राज्य में शराब बिक्री तथा सेवद पर प्रतिबंध लगाया गया है । शराब की ब्रिकी नहीं हो जा सकती है कानूनी रुप में फिर भी पीने वाले जैसे तैसे पी ही लेते हैं । पी लेते और जी जाते हैं तब तो ठीक लेकिन कभी कभी जब जहरीली शराब पीने की वजह से मृत्यु है तब एक डर पैदा होता है । कुछ ऐसी ही अवस्था अभी बिहार की है बिहार के छपरा के मसरक बजार में अभी शोक की लहर फैल गई है । जहरीली शराब पीने से ४३ लोगों की मौत हो चुकी है । जहर पूरी तरह से शरीर में फैल जाने के कारण इतने की मौत हो चुकी है कुछ का ईलाज परा तो कुछ लोगों का ईलाज पटना में हो रहा है । कुछ की अवस्था गंभीर बनी हुई है अभी भी । शराब पीने वालों में कुछ लोगों को आंखों से दिखना बंद हो गया है और उल्टियां भी हो रही हैं ।
खबरें कुछ ऐसी भी आ रही हैं कि बहुत से लोग चोरी छिपे अपना इैलाज करवा रहें हैं क्योंकि शराब पीना कानूनी जुर्म है । लेकिन पुलिस तलाश कर जिन्होंने जशरीली शराब पी ली है उन्हें अस्पताल ले जा रही है
इधर छपरा के इस घटना ने बिहार की राजनीति में उथल पुथल मचा दी है । विपक्षी आरोप लगा रहें हैं कि नीतिश का मदिरा निषेध कार्यक्रम फेल हो गया है । बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने कहा कि –कुछ लोग शराब पीकर बहुत बड़े आदमी बन जाते हैं, हमने महिलाओं की मांग पर यह कÞानून लागू किया था और इसका फÞायदा भी हुआ है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com