Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब मैं मन्त्री नहीं बनूंगा, संसदीय दल के नेता के लिए प्रयास जारी रहेगाः थापा

 
गगनकुमार थापा, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २० दिसम्बर । नेपाली कांग्रेस के महामन्त्री गगन थापा ने कहा है कि अब वह मन्त्री नहीं बनेंगे । पार्टी संसदीय दल के नेता में पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा से पराजित होने के बाद उन्होंने ऐसी प्रतिबद्धता व्यक्त की है । उन्होंने यह भी कहा है कि आनेवाले दिनों के लिए भी उनकी मुख्य प्राथमिकता पार्टी संसदीय दल के नेता बनना ही है । लेकिन उन्होंने कहा है कि अब अपने ही पार्टी के नेतृत्व में सरकार निर्माण के लिए पार्टी को सहयोग करना उनकी जिम्मेदारी है ।
नेता थापा ने कहा है– ‘सरकार में अन्य मित्रगण सहभागी होंगे । मैं तो फिर भी संसदीय दल के नेता के लिए प्रयासरत रहूंगा । इसके अलवा सरकार में सहभागिता के लिए कुछ भी नहीं होना चाहिए, मैं नहीं करना चाहता ।’ उन्होंने कहा कि अगर पार्टी की ओर से प्रधानमन्त्री पद में बारीबारी की बहस हो जाता है तो उसको स्वीकार्य नहीं होगा । साथ में उन्होंने यह भी कहा है कि राष्ट्रपति पद में संस्थागत निर्णय होना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com