दो सांसद् द्वारा पद तथा गोपनियता का शपथ ग्रहण
काठमांडू, २३ दिसम्बर । प्रतिनिधिसभा सदस्य पद पर निर्वाचित दो सांसदों ने आज अपनी पद तथा गोपनियता का शपथ ग्रहण किया है । प्रतिनिधिसभा सदस्यों का औपचारिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम कल बिहिबार ही आयोजन हुआ था । लेकिन विशेष कारण से स्थगित दो सदस्य महिन्द्र राय यादव और रामकुमार राई का शपथ ग्रहण आज हुआ है । संघीय संसद् सचिवालय सिंहदबार में यादव और राई को प्रतिनिधिसभा के जेष्ठ सदस्य पशुपति शमशेर राणा ने शपथ दिलया है ।
यादव नेपाल समाजवादी पार्टी के सांसद् हैं, चुनाव में उन्होंने माओवादी का चुनाव चिन्ह हंसिया हथौडा लिया था । इसतरह राई माओवादी केन्द्र की सांसद् हैं । नागरिकता में उल्लेखित उम्र संबंधी समस्या के कारण यादव कल उपस्थित नहीं हुए थे और राई जिला से काठमांडू पहुँचने में लेट हो गए थे । एकीकृत समाजवादी के सांसद् प्रेम आले और कांग्रेस सांसद् माया राई का शपथ अभी भी बांकी है । आले पारिवारिक सदस्यों का निधन होने से क्रियाकर्म में हैं और राई प्रसुति के लिए अस्पताल में हैं ।

