Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना अभी गया नहीं है, सर्तक रहें– स्वास्थ्य और गृह मन्त्रालय ने की लोगों से अपील

 

काठमांडू, १० पुस


कोराना एक बार फिर दस्तक दे रहा है । अभी चीन पूरी तरह से लॉकडाउन है । कोभिड– १९ के सबभेरियन्ट बिएफ ७ को देखते हुए स्वास्थ्य और गृह मन्त्रालय ने भीड़भाड़ नहीं करने तथा मास्क और स्यानिटाइजर का अनिवार्य प्रयोग करने का आग्रह किया है । दोनों मन्त्रालय ने विज्ञप्ति जारी करते हुए स्वास्थ्य के मापदण्ड का पूर्ण पालन करते हुए सजगता अपनाने का आग्रह किया है ।
स्वास्थ्य मन्त्रालय के प्रवक्ता डा. सञ्जयकुमार ठाकुर ने क्रिसमस और अंग्रेजी नये वर्ष में भीड़भाड़ होने के कारण सतर्कता अपनाने का आग्रह किया है । उन्होंने संक्रमण से बचने और बचाने के लिए मास्क का प्रयोग तथा भौतिक दूरी कायम करते हुए साबुन पानी से हाथ धोने और स्यानिटाइजर के प्रयोग करने का अनुरोध किया है ।
साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया है जिन्होंने ‘बुस्टर डोज नहीं लगवाया है वो सभी स्थानीय स्वास्थ्य संस्था में जाकर खोप जरुर लगवा लें कोविड अभी भी है । यह खत्म नहीं हुआ है । मन्त्रालय ने कोभिड की रोकथाम तथा पहचान के लिए सीमा से तथा अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल से नेपाल आने वाले सभी यात्रियों के ज्वर नापने, शंकास्पद व्यक्ति को एन्टिजेन टेस्ट और जिन सिक्वेन्सिङ करने का कार्य किया जा रहा है इसकी भी जानकारी दी है । पोजिटिभ हुए एवं लक्षण पाए गए व्यक्तियों को स्वास्थ्यकर्मी की सलाह अनुसार होम आइसोलेसन और अस्पताल भर्ना करके उपचार करने का भी विज्ञप्ति में उल्लेख है  ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

इसी तरह गृह मन्त्रालय ने भी नया भेरियन्ट के खतरे को देखते हुए जिला स्थित सुरक्षा समिति, स्वास्थ्य कार्यालय, स्थानीय तह के साथ ही उससे जुड़े निकाय को भी समन्वयमा सार्वजनिक यातायात का साधन तथा ज्यादा भीड़भाड़ हुए स्थान में मास्क तथा स्यानिटाइजर के प्रयोग का व्यवस्था मिलाने का आग्रह किया है ।
वैसे विश्व के कुछ देशों में एक बार फिर कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है इसलिए सर्तक रहना जरुरी है । रही बात नेपाल की तो अभी हाल में यहाँ कोई केस नहीं दिखा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed