Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दो किलो युरेनियम के साथ तीन लोग गिरफ्तार

 

काठमांडू, १० पुस –

सशस्त्र प्रहरी ने बारा से दो किलो युरेनियम के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है ।
शनिवार दिन के करिब २ बजे सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल ईन्टेलिजेन्स ब्यूरो के बिशेष सूचना के आधार पर सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल नंं. १२ गण हेड क्वाटर बारा सुरक्षा वेश जितपुर से आए सशस्त्र प्रहरी की टोली ने युरेनियम के साथ तीन लोगों को नियन्त्रण में ले लिया है । इसकी जानकारी सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल नं.२ छिन्नमस्ता बाहिनी मुख्यालय महोत्तरी के प्रमुख सशस्त्र प्रहरी नायब महानिरीक्षक गणेश ठाडा मगर ने दी है ।
बारा के जितपुर सिमरा उपमहानगरपालिका– ७ जितपुर स्थित आदित्य होटल के कमरा नं. ४ से जितपुर सिमरा ५ के २९ वर्षीय रबि चौधरी, ३० वर्षीय सागर चौधरी और रौतहट के माधवनारायण नगरपालिका २ के २२ वर्षीय बृज सहनी को दो किलोग्राम युरेनियम सहित पकड़ा तथा आगे की कारवाही और अनुसन्धान के लिए नेपाल प्रहरी को देने की तैयारी की जा रही है । इसकी जानकारी डिआईजी मगर ने दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *