सभापति शेरबहादुर देउवा से इस्तिफा की मांग
काठमांडू, ११ पुस
नेपाली कांग्रेस के नेता गुरुराज घिमिरे ने पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा से इस्तिफा की मांग की है ।
उन्होंने बताया कि सत्ता गठबन्धन को वो नहीं बचा पाए इसके लिए देउवा को पार्टी सभापति और संसदीय दल के नेता से राजीनामा देना होगा ।
उन्होंने सामाजिक सन्जाल में लिखा है कि सभापति तथा संसदीय दल के नेता शेरबहादुर देउवा को नैतिकता के आधार में दोनाें ही पद से तत्काल ही इस्तिफा दे देनी चाहिए । उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि यदि देउवा इस्तिफा नहीं देते हैं तो बहुत जल्द ही विशेष महाधिवेशन बुलाऐंगे । उन्होंने कहा है कि जब पहले पार्टी के बहुत से सदस्यों ने गठबंन नहीं करने को कहा था तब उन्होंने सबकी बात को काटकर गठबंधन की और अब उसे क्यों बचा नहीं पाए ?

