Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आठ सदस्यीय मन्त्रिमण्डल गठन, अर्थ में पौडेल और गृह में लामिछाने

 

काठमांडू, २६ दिसम्बर । प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने ८ सदस्यीय मन्त्रिमंडल गठन किया है । राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी से पद तथा गोपनियता का शपथ लेते ही उन्होंने मन्त्रिमंडल बनाया है । नव गठित मन्त्री मण्डल में नेकपा एमाले के उपाध्यक्ष विष्णु पौडेल उपप्रधानमन्त्री के साथ अर्थमन्त्री बन गए हैं और गृहमन्त्रालय की जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के सभापति रवी लामिछाने को दिया गया है । लामिछाने भी उपप्रधानमन्त्री हैं ।
इसीतरह नेकपा माओवादी केन्द्र के उपाध्यक्ष नारायणकाजी श्रेष्ठ भी उपप्रधानमन्त्री के साथ भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्री बन गए हैं । इसीतरह ज्वाला कुमारी साह, दामोदर भण्डारी, राजेन्द्र कुमार राई, अब्दूल खान भी मन्त्री बन गए हैं । लेकिन इन मन्त्रियों को तत्काल कोई भी जिम्मेदारी नहीं दी गई है । बताया गया है कि कुछ ही दिनों में उल्लेखित मन्त्रियों को भी मन्त्रालय की जिम्मेदारी दी जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *