Wed. May 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पत्रवाटिका

 

सम्पादक जी,
हिमालिनी के अगस्त १० अंक के लिए हार्दिक धन्यवाद । यह अंक और इसका आवरण भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर विशेष रुप से आधारित है । इतना ही नहीं, पत्रिका के प्रायः सभी अंकों से भारतीय सरोकार की अनुराग सुनाई देती है । यह भारत-नेपाल के ऐतिहासिक प्रगाढÞ सम्बन्ध का साक्षी है । इस अंक में भी नेपाल की राजनीति विषयक सामयिक विश्लेषण प्रस्तुत है, परन्तु सामाजिक, आर्थिक, विषय भी मुखर हैं । १८५७ की क्रान्ति और नेपाल आलेख इस अंक का केन्द्रबिन्दु कहा जा सकता है । ‘नेपाल में भारत-चीन प्रतिद्वन्द्विता’ आज नेपाल के समक्ष ज्वलन्त प्रश्न समुपस्थित है । माओवादी विचारधारा नेपाल के हिन्दू संस्कारों के नितान्त विपरीत है । भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भारत और नेपाल समान ही नहीं एक है । व्यवहारिक रुप में भी अभी तक दोनों देशों की सीमाएँ निर्बाध हैं, खुली है । पत्रिका की एक अन्य विशेषता की ओर संकेत करना उचित है और आवश्यक भी । देखते ही देखते हिन्दी भाषा दिनों-दिन परिस्कृत होकर ‘हिमालिनी’ में प्रयुक्त हो रही है । साधुवाद ।
-ए.एल श्रीवास्तम
भिलाई, भारत

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 9 मई 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

सम्पादक जी
हिमालिनी की प्रति नियमित रुप से मिल रही है । अन्तर्रर्ाा्रीय मैथिली सम्मेलन काठमांडू -नेपाल) में आपसे मुलाकत हर्ुइ थी । आप से मिलकर दिल खुश हो गया । प्रत्येक माह की पहली तारीख को हिमालिनी की प्रतिक्षा रहेगी ।
– सुधांशु कुमार चक्रवर्ती
स्टेशन रोड हाजीपुर, -वैशाली) बिहार
सम्पादक जी
मैं विजय कुमार यादव हिमालिनी का नियमित पाठक हूँ । वर्ष१४, अंक ०२ -माघ-फागुन) में प्रकाशित हिमालिनी पढÞा । कवर पेज देखते सबसे पहले मुझे बहुत हँसी लगी । सत्ता के थ्री इडियट्स में प्रचण्ड और खनाल तो ठीक ही थे लेकिन इसमें सुशिल कोइराला को नहीं रखते तब । क्योंकि कोइराला पद लोभित नहीं है । इसी तरह नेपाल के बारे में बढिÞया-बढिÞया राजनीतिक लेख और कवर डिजाइन निकालते रहें । इसके लिए मैर्ंर् इश्वर से पर््रार्थना करता हूँ ।
-विजय कुमार यादव
दरबार हाई स्कूल
-मधेशी शिक्षक फोरम का सदस्य)

यह भी पढें   सभापति गगन ने देउवा और शेखर पक्ष के १९ नेताओं को किया केन्द्रीय समिति में मनोनीत

सम्पादक जी
सबसे पहले हिमालिनी के नए अंक के लिए आप लोगों को धन्यवाद । मैं हिमालिनी को नियमित रुप से पढता हूँ । कवर पेज थ्री इडियट्स पसन्द आया । आने वाले दिनों में और अच्छा हो । शुभकामना ।
-प्रेमलाल पाण्डेय
कलैया, बारा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *