Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा नेपाल की राजनीतिक समिति की बैठक आज

 

काठमान्डू २ जनवरी २३

 

 

जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल की राजनीतिक समिति की बैठक आज होने जा रही है। बैठक ललितपुर के भोलढोकास्थित ज्यापू प्रज्ञा भवन में सुबह  ११ बजे शुरु होगी ।

मंगलबार तक चलने वाली बैठक में सरकार की न्यूनतम साझा कार्यक्रम और सरकार में सहभागिता के विषय में निर्णय किया जाएगा । जसपा  माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’नेतृत्व की सरकार को समर्थन करने पर भी सरकार में जाने या न जाने  के विषय में कोई निर्णय नहीं किया है ।

यह भी पढें   NICCI वीरगंज चैप्टर और नारायणी सेंट्रल हॉस्पिटल के बीच स्वास्थ्य सेवा संबंधी समझौता

कार्यकारिणी समिति की बैठक ने इस विषय में निर्णय करने की जिम्मेदारी  राजनीतिक समिति को दी थी। इसके अतिरिक्त चुनाव की समीक्षा, विधान अधिवेशन और दलों के साथ एकता के लिए  वार्ता समिति गठन आददि का एजेन्डा भी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com