Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नाबालिग के साथ बलात्कार के आरोप में वडा अध्यक्ष प्रहरी नियंत्रण में

 

निजगढ नगरपालिका वडा नम्बर २ के वडा अध्यक्ष राजु श्रेष्ठ (राजन)को प्रहरी ने बलात्कार के आरोप में नियन्त्रण में लिया है। वडा नम्बर २ की एक नाबालिग के साथ बलात्कार करने के आरोप में  वडा अध्यक्ष श्रेष्ठ को नियन्त्रण में लेने की जानकारी  प्रहरी ने दी है ।

वडा अध्यक्ष श्रेष्ठ द्वारा एक नाबालिग को घर में बुलाकर बलात्कार करने के आरोप में गत २०७९ आश्विन २५ गते मंगलबार इलाका प्रहरी कार्यालय, निजगढ में शिकायत की गई थी । इसके साथ ही  वडा अध्यक्ष श्रेष्ठ फरार हो गया था ।

यह भी पढें   कीर्तिपुर होल्डिंग सेंटर में पुलिस की बर्बरता: जेन-जी प्रदर्शनकारियों को बेरहमी से पीटा गया

रविवार रात करीब ८ः३० बजे उसने स्वयं  इलाका प्रहरी कार्यालय निजगढ में जाकर  आत्मसमर्पण करने की जानकारी  प्रहरी ने दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *