लागू औषध के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार
बारा, ४ जनवरी । बारा जिला सुवर्ण गांवपालिका–३ से एक भारतीय नागरिक लागू औषध चरेश के साथ गिरफ्तार हो गए हैं । बिओपी कबहीगोठ से परिचालित सशस्त्र पुलिस टोली ने भारत मोतिहारी निवासी ३० वर्षीय राज कुमार को दो केजी चरेश के साथ गिरफ्तार किया है ।
सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल नम्बर १२ गण हेडक्वाटर बारा के सशस्त्र प्रहरी नायब उपरीक्षक एवम् सूचना अधिकारी अमरबहादुर खत्री के अनुसार बीआर ०५ एभी ३०४२ नम्बर की भारतीय मोटरसाकिल में राज कुमार भारत की ओर जा रहे थे । पुलिस चोकजांच के दौरान मोटरसाइकिल से लागू औषध बरामद हुआ था । सशस्त्र पुलिस का कहना है कि आगे की कारवाही के लिए राज कुमार को जिला पुलिस कार्यालय बारा को सौप दिया गया है ।

