जसपा नेपाल द्वारा विधान अधिवेशन की तैयारी शुरु
काठमाडौँ ।
जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल द्वारा विधान अधिवेशन की तैयारी शुरु हो गई है । पार्टी अध्यक्ष उपेन्द्र यादव संयोजकत्व की विधान मस्यौदा समिति ने पार्टी के विगत के अपने साङ्गठनिक अनुभव, प्रमुख राजनीतिक दल के साङ्गठनिक पद्धति और संरचना के बारे में अध्ययन शुरु किया है।
समिति का मानना है कि संघीय और समाजवादी मुलुक के तत् सम्बन्धी दस्ताबेज भी उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं । जसपा के राजनीतिक समिति ने सङ्गठन गठन, पुनर्गठन करने के निर्णय के साथ ही केन्द्रीय सङ्गठन विभाग के मातहत का पार्टी सङ्गठन, समिति और भ्रातृ संगठन के पास का अभिलेख मांग किया है । आगामी चैत्र तक विधान अधिवेशन करने और जेठ में पार्टी का महाधिवेशन करने की तैयारी है ।

