प्रचण्ड और डा. बाबुराम भट्टराई दोनो एक बार फिर एक ही पार्टी मेंं
काठमांडू, २४ पुस–
नेकपा माओवादी केन्द्र और नेपाल समाजवादी पार्टी (नेसपा)के बीच पार्टी एकता की तैयारी हो चुकी है । पार्टी एकता के बाद पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और डा. बाबुराम भट्टराई ७ वर्ष के बाद एक बार फिर से एक ही पार्टी में होंगे ।
भट्टराई ने २०७२ साल के ९ गते असोज में माओवादी परित्याग की घोषणा की थी । उन्होंने अपने ही नेतृत्व में नई शक्ति पार्टी बनाई नेपाल समाजवादी पार्टी (नेसपा) जिसके अभी वो अध्यक्ष हैं । नेसपा ने ४ मंसिर को हुई प्रतिनिधिसभा चुनाव में माओवादी केन्द्र के ही चुनाव चिह्न से लड़ी भी थी । उस समय में हुई सहमति अनुसार ही पार्टी एकता प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है ।
शनिवार प्रधानमन्त्री समेत रहे माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष प्रचण्ड और नेसपा के अध्यक्ष भट्टराई के बीच बालुवाटार में मुलाकात हुई । उसी मुलाकात में दोनों पार्टी की एकता जल्द से जल्द हो पूर्ण की जाए, और समाजवादी कार्यक्रम बनाने के लिए, पार्टी सहकार्य करने के लिए, एक लुज फोरम बनाने की सहमति भी हुई है ।
इस मुलाकात के साथ ही हुई माओवादी केन्द्रीय कार्यालय की बैठक में बृहत वाम एकता के पहल के लिए उपाध्यक्ष कृष्णबहादुर महरा कीे नेतृत्व में वार्ता टोली बनाई गई है । पाँच सदस्यीय वार्ता टोली में महासचिव देव गुरुङ और उपमहासचिव गिरिराजमणि पोखरेल, जनार्दन शर्मा और शक्ति बस्नेत सदस्य हैं ।
नेसपा ने आज २४ गते राजनीतिक समिति की बैठक बुलाई है । इस बैठक में पार्टी एकता सम्बन्धी वार्ता के लिए एक टोली बनाई जाएगी ।


