Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सत्तारुढ़ गठबन्धन कितनी मजबूत और टिकाउ है, यह कहना मुश्किल है– माधव नेपाल

 

काठमांडू, २४ पुस–

नेकपा एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष एवं पूर्वप्रधानमन्त्री माधवकुमार नेपाल ने कहा है कि अभी की सत्तारुढ़ गठबन्धन कितनी टिकाउ है यह कहना मुश्किल है ।
शनिवार नेपाल पत्रकार महासंघ भक्तपुर के २६ वें स्थापना दिवस के अवसर में बोलते हुए उन्होंने कहा कि गठबन्धन के स्थायीत्व में विश्वास करने की अवस्था अभी नहीं है । क्योंकि एक गठबन्धन के साथ आगे बढ़ने की बात चल रही थी वो गठबन्धन अचानक से टूट गई फिर नया गठबन्धन बन गया । अब ये गठबन्धन कितना मजबूत और कितना टिकाउ है ये अभी नहीं कहा जा सकता है । हाँ इतना जरुर है कि हम चाहते हैं कि देश में राजनीतिक स्थायीत्व हो ।
आगे अध्यक्ष नेपाल ने कहा कि पद में कौन बैठेगा ? यह महत्वपूर्ण नहीं वरन महत्वपूर्ण यह है कि पद पर बैठने वाला क्या काम करेगा ? इस बात पर ध्यान देने की आवश्यकता है । कौन पद पर बैठेगा ?ये महत्वपूर्ण बात नहीं है । वो पद पर बैठकर क्या करेगा ? यह महत्वपूर्ण है । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि चाहे हमारी राजनीति में कितनी भी विसंगतियां हो, हमारी प्रशासनिक क्षेत्र में कितनी भी विकृतियां हो समाज के चुनौतियों को सम्बोधन करने के लिए सरकार को आगे बढ़ना ही चाहिए ।
अध्यक्ष नेपाल ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि नागरिकों में राजनीतिक दलों के प्रति जो एक विश्वास थी वो अब गुम हो रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *