केपी शर्मा ओली प्रचण्ड को धोखा देंगे – दीपकुमार उपाध्याय
काठमांडू, २४ पुस–
नेपाली कांग्रेस के नेता एवं भारत के लिए नेपाल के पूर्वराजदुत दीपकुमार उपाध्याय ने कहा कि– नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड को धोखा देंगे ।
शनिवार बुटवल में पत्रकारों से बात करते हुए उपाध्याय ने कहा कि –एमाले ने राष्ट्रपति और सभामुख पद पाने के लिए प्रचण्ड को प्रधानमन्त्री बनाया है । और विश्वास मत देने के बाद साथ छोड़ने का दाबा किया है । राष्ट्रपति और सभामुख पाने वाले ओली ने प्रचण्ड को प्रधानमन्त्री बनाया है । अब एमाले विश्वास मत तो देगी लेकिन अपनी स्वार्थ पूरा होने के बाद प्रचण्ड को धोखा भी देगी ।
उपाध्याय ने यह भी कहा कि प्रधानमन्त्री विश्वास मत प्राप्त करेंगे मुझे इसमें भी शंका है । उन्होंने अपने बारे में भी बताया कि दलों के भीतर भागवण्डा, गुटबन्दी और नैतिक मूल्यों मान्यताओं गिरावट आने के कारण विरक्त होकर ही उन्होंने सक्रिय राजनीति से बिश्राम ले लिया ।
उन्होंने यह भी कहा कि सशस्त्र जनयुद्ध के समय में माओवादियों की एकमात्र एजेण्डा राजतन्त्र को उखाड़ फेंकना था । लेकिन विदेशी शक्तियों के स्वार्थ और प्रभाव में आकर धर्मनिरपेक्षता और संघीयता स्थापित करके देश में अस्थिरता लाने का काम किया । उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों की दूरदर्शिता की अभाव में विदेशी शक्ति केन्द्रों की हेराफेरी से राष्ट्रीयता संकट में पड़ गई है ।

