विश्व हिंदी दिवस पर शुभ संकल्प समूह द्वारा ‘दीप ज्योत मेरे अहसास ‘पुस्तक का विमोचन तथा रचनाकारों का सम्मान
इंदौर । विश्व हिंदी दिवस पर तथा इंदौर में आयोजित प्रशासन द्वारा आयोजित प्रवासी मेले के अंतर्गत शुभ संकल्प समूह द्वारा ” दीप ज्योत और मेरे अहसास “पुस्तक का विमोचन का कार्यक्रम प्रवासी साहित्यकार नेपाल काठमांडू से पधारे श्री सच्चिदानंद मिश्र तथा, सिंगापुर से पधारे कवि प्रद्युम्न इंगले , सम्पन्न हुआl
इस पुस्तक का निर्देशन स्व.संकल्प श्रीवास्तव द्वारा शुभ संकल्प आर्ट पब्लिकेशन द्वारा किया गया था l
अतिथियों का स्वागत डॉ सुनीता श्रीवास्तव ,उपेन्द्र श्रीवास्तव ,चिन्मय श्रीवास्तव ,आर्यन श्रीवास्तव ,नीति अग्निहोत्री ,शोभा दुबे द्वारा शाल ,प्रतीक चिन्ह देकर किया गया l
इस अवसर पर साहित्यकार प्रबंध निदेशक पत्रिका हिमालिनी के आदरणीय सच्चिदानंद मिश्रा नेपाल, कवि प्रद्युम्न इंगले सिंगापुर,श्री उपेंद्रनाथ श्रीवास्तव , एवं नगर के गणमान्य नेपाल, श्री उपेंद्रनाथ श्रीवास्तव , एवं नगर के गणमान्य साहित्यकार ,रचनाकारों ने अपने विचारों का वाचन किया
इस अवसर पर शुभ संकल्प की पुस्तक “दीप ज्योति और मेरे अहसास पुस्तक” के उपस्थित रचनाकारों नीति अग्निहोत्री ,डॉ वंदना दुबे , महिमा शुक्ला ,राधिका इंग्लें , नवनीत जैन ,विभा जैन ,निरुपमा त्रिवेदी , तोषनीवाल ,निशी मंज़वानी, शोभा दुबे ,इंदु जैन ,सुरेखा भारती ,मनोरमा जोशी ,शीला , आलोक रंजन, डॉ सुनीता जी ने शुभ संकल्प समूह द्वारा सम्मान पत्र एवं भेट देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन सुरेखा भारती द्वारा किया गयाl
आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा चिन्मय श्रीवास्तव द्वारा लिखित नियमावली का वाचन दिनेश जी ने किया l
कार्यक्रम के अंत में शुभ संकल्प पब्लिकेशन के डायरेक्टर संकल्प श्रीवास्तव को शुभ संकल्प संस्था सदस्यों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई l
कार्यक्रम का संचालन सुरेखा भारती द्वारा किया गया l
इस अवसर पर सच्चिदानंद मिश्र जी ने नेपाल से प्रकाशित पत्रिका हिमालनी की प्रतियां सभी को भेट की l
आभार प्रदर्शन मणिमाला शर्मा द्वारा किया गया l










