Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निक्षेप के ब्याजदर घटाने का निर्णय

 

काठमांडू, २७ पुस –

 

नेपाल बैंकर्स संघ ने माघ महीने से निक्षेप के ब्याजदर घटाने का निर्णय किया है । बुधवार बैंकर्स संघ ने १ माघ से नेपाल राष्ट्र बैंक के व्यवस्था के भीतर रहकर निक्षेप के ब्याजदर को घटाने का निर्णय किया है । ये जानकारी बैंकर्स संघ के अध्यक्ष सुनिल केसी ने दी है
हाल ही में वाणिज्य बैंकों ने मुद्दती निक्षेप में अधिकतम १२.१३३ प्रतिशत ब्याजदर देती आई है । इसी तरह नेपाल राष्ट्र बैंक ने व्यक्तिगत और संस्थागत मुद्धति निक्षेप के ब्याजदर अन्तर २ प्रतिशत बिन्दु ने अन्तर कायम करने की व्यवस्था की है । जिसके अनुसार संस्थागत मुद्धति निक्षेप का अधिकतम ब्याजदर १०.१३३ प्रतिशत है ।
इसी तरह मुद्दती निक्षेप के अधिकतम और बचत के न्यूनतम ब्याजदर बीच का अन्तर ५ प्रतिशत कायम करने के बारे में केन्द्रीय बैंक की व्यवस्था है । नेपाल राष्ट्र बैंक ने मुद्दती निक्षेप में वाणिज्य बैंकों द्वारा दिए जा रहे अधिकतम ब्याजदर का औसत निकालकर उसके १० प्रतिशत मात्र निक्षेप के ब्याजदर घटा पाने की व्यवस्था की है । इसी व्यवस्था के भीतर रहकर मुद्दती तथा बचत के ब्याजदर हटाने का निर्णय होने की अध्यक्ष केसी ने जानकारी दी है ।
माघ १ गते से निक्षेप के ब्याजदर घटाने का निर्णय होने के बाद भी कर्जा का ब्याजदर घटने को लेकर १ वैशाख २०८० तक प्रतीक्षा करनी होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *