पोखरा विमान दुर्घटना में ६८ लोगों की मृत्यु
काठमांडू, १ माघ–
पोखरा में हुए यती एयरलाइन्स के विमान दुर्घटना में ६८ लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि हो चुकी है । रविवार की सुबह हुई दुर्घटना में अभी तक ६८ लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने जानकारी दी है ।
विमान में ४ चालक दल के सदस्य सहित ७२ लोग थे । जिस में २५ महिला, ३७ पुरुष, बालक ३ और शिशु ३ होने की प्राधिकरण ने जानकारी दी है ।
दुर्घटना में मृत्यु होने वाले कुछ लोगों की पहचान हो चुकी है जिसमें पोखरा के ही निवासी निशान्त आचार्य और काठमांडू की संगीता शाही सहित १३ लोग और हैं । लक्ष्मी पौडेल, २७ वर्षीय सदाकत अलिमिया, ३८ वर्षीय डा. सुशिल श्रेष्ठ, डा. सोना दिवाकर, अरुण पौडेल कुश्मा और प्रसिद्धि पौडेल हैं । प्रहरी के अनुसार पूर्ण बहादुर गुरुङ, कुमार गुरुङ, कोरियन नागरिक क्युङ्गचुल यु, विजय कुमार गुरुङ और बागलुङ की रचना काफ्ले पौडेल की पहचान हो चुकी है ।


