Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लक्ष्मी महतो कोइरी को गिरफ्तार करने का निर्देशन

 

काठमांडू, ७ माघ–

 

गृह मन्त्रालय ने नेकपा एमाले के सांसद लक्ष्मी महतो कोइरी को गिरफ्तार करने का प्रहरी प्रधान कार्यालय को निर्देशन दिया है ।

हत्या के मुद्दा में फरार रहे कोइरी महोत्तरी क्षेत्र नम्बर १ से प्रतिनिधि सभा में निर्वाचित हुए थे । संसद में उनकी उपस्थिति के बारे में पूछताछ के बाद उप प्रधान मंत्री और गृह मंत्री रवि लामिछाने ने फरार प्रतिवादी की गिरफ्तारी का आदेश दिया लेकिन कोइरी को गिरफ्तार नहीं किया गया है

यह भी पढें   तीज : आस्था, प्रेम और नारी सम्मान का जीवंत पर्व : बिमल सरार्फ

वृहस्पतिवार का सभामुख के निर्वाचन के क्रम में भी नेपाली कांग्रेस के सांसद रामहरि खतिवडा ने मांग की कि कहीं कोइरी बैठक में उपस्थित तो नहीं है ।
शुक्रवार गृहमन्त्रालय के प्रवक्ता फणिन्द्रमणि पोखरेल ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि उपप्रधान तथा गृहमन्त्री के बार बार मौखिक निर्देशन देने के बाद भी कार्यान्वयन नहीं हुआ है । इसपर सभी का ध्यान जाए । उनके विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रतिवादी को कानून के अनुसार पक्राउ गरी तत्काल गिरफ्तार कर कारबाही की पक्रिया को आगे बढ़ाया जाए । मन्त्रालय ने प्रहरी प्रधान कार्यालय को पत्रचार करने का अनुरोध किया है ।

यह भी पढें   सीमाओं से परे हिंदी, नेपाल के लोक-जीवन, विश्व मंच और अर्थव्यवस्था में धड़कती एक जीवंत भाषा : डॉ. रीना यादव

मधेश आन्दोलन के समय में प्रहरी हवलदार थमन थापा पर आक्रमण हुआ था । भीड़ ने थापा को एम्बुलेन्स से बाहर निकाल कर पीटा था । और थापा की मृत्यु हो गई थी । उसी घटना को लेकर लक्ष्मी महतो पर हत्या का आरोप लगा था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com