Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उपसभामुख में इन्दिरा रानामगर और मुक्ताकुमारी यादव आमने सामने

 

काठमांडू, ७ माघ –

 

 

प्रतिनिधिसभा के उपसभामुख में राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी की इन्दिरा रानामगर और कांग्रेस की मुक्ताकुमारी यादव ने अपनी उम्मीदवारी दी है । सत्ता गठबन्धनद की ओर से रास्वपा की समानुपातिक सांसद रानामगर ने उम्मीदवारी दी है ।
उनके इस प्रस्तावक में रास्वपा की सोविता गौतम और समर्थक में एमाले के कृष्णगोपाल श्रेष्ठ, माओवादी की नारायणी शर्मा और राप्रपा के राजेन्द्रप्रसाद लिङ्देन हैं । वहीं यादव के प्रस्तावक में कांग्रेस के सांसद बद्रीप्रसाद पाण्डे हैं । एकीकृत समाजवादी के मेटमणि चौधरी, लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी के सर्वेन्द्रनाथ शुक्ला और कांग्रेस के प्रमुख सचेतक रमेश लेखक समर्थक हैं ।
कांग्रेस ने एकीकृत समाजवादी, लोसपा और राष्ट्रीय जनमोर्चा सहित मोर्चा बनाकर उपसभामुख में अपनी उम्मीदवारी दी है । रानामगर के पक्ष में एमाले, माओवादी, रास्वपा, राप्रपा, जसपा, जनमत और नागरिक उन्मुक्ति पार्टी है । वृहस्पतिवार को हुए सभामुख के निर्वाचन में इसी गठबन्धन के समर्थन में एमाले के देवराज घिमिरे सभामुख में निर्वाचित हुए हैं । संसद सचिवालय ने उपसभामुख के निर्वाचन करने का कार्यक्रम शनिवार तय किया है ।
कांग्रेस से उम्मीदवारी देने वाली यादव पार्टी की केन्द्रीय सदस्य हैं । शुक्रवार की सुबह रास्वपा की संसदीय दल की बैठक में झापा की रानामगर को आगे कर दिया है । वो सामाजिक क्षेत्र में स्थापित हैं इसलिए उपसभामुख में उनका नाम रखा गया है । बन्दी सहायता नेपाल नामक इस संस्था में राना मगर माता पिता के साथ में जेल में रहने के लिए बाध्य बालबालिका को आश्रय देती आई हैं ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 27 अप्रैल 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *