जनकपुर के दो युवक का बिहार में हुयी हत्या, परिवार जनों में रो रो कर हुआ बुड़ा हाल

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम उप महानगर पालिका वार्ड 8के 19बर्षीय रोहित कुमार साह तथा वार्ड 13पिड़ारी गांव के22बर्षीय बिष्णु साह का लाश सीतामढ़ी जिला के परिहार बाजार के समीप गड्ढा से पुलिस ने बरामद की है। दोनो की हत्या से पूर्व दोनो के परिवार वालों से पचासलाख फिरौती की मांग की थी। पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार पूस 27गते दोनो पल्सर बाइक से भोज खाने के लिए निकला था। कुछ देर के बाद दोनो मोबाइल स्वीच आफ था। दोनो को अपरहण कर लिया गया। दोनो को खोज उनके रिश्तेदारों में कई गयी। जव 3गते को भारतीय नंबर से दोनो परिवारके पास फोनसे पचास लाख रकम का मांग की गयी। उसके बाद 4गते बिष्णु साह ने परिवार बालो को दस लाख रकम लाने की बात कही थी। परिवार वालों ने धनुषा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उजुरी दी थी। रविवार को पुलिस ने परिहार बाजार के पास से दोनो का लाश बरामद किया है। दोनो युवको की हत्या गला रेत कर कर दिया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार बालो को सौंप दिया है। सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक ने इस हत्या का बैज्ञानिक अनुसंधान करने की बात कही है। अपरहण की आशंका में तीन भारतीय तथा दो नेपाली को गिरफ्तार करने की बात धनुषा जिला पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप बहादुर क्षेत्री ने दी है। गिरफ्तार कि उन कुमार पासवान तथा मुकेश पासवान मनरा सिस्वा नगरपालिका बार्ड सात के इटरहवा गांव के है। इस घटना के बाद दोनो परिवारो में मातम पसर गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार दोनो मृतक युवा जमीन का कारोबार कर रह रहा था।

