जनमत को कौन सा मंत्रालय दिया जाए, आज होगा तय
काठमांडू , ९ माघ–
प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने जनमत पार्टी को खानेपानी मन्त्रालये दिया था जिसे जनमत ने अस्वीकार कर दिया है । जनमत ने अपनी मांग रखी है कि उसे कौन सा मंत्रालय चाहिए । वैसे तो प्रधानमंत्री ने कहा था कि रविवार को कुछ फैसला हो जाएगा लेकिन कुछ नहीं हो पाया है अब बात आज यानी सोमवार को तय होने की बात की जा रही है ।
सरकार बनने के बाद जब मंत्रालयों का बँटवारा हुआ तो जनमत के हिस्से में खानेपानी मंत्रालय को बढ़ा दिया गया लेकिन जनमत ने तत्काल ही इस मंत्रालय के प्रति अपनी असन्तुष्ट व्यक्त की थी ।
जनमत पार्टी के प्रवक्ता समेत रहे खानेपानी मन्त्री अब्दुल खान ने मन्त्रालय के विषय में सोमवार को तय किया जाएगा । उन्होंने कहा कि आज छुट्टी हो जाने के कारण से इस विषय पर कोई खास बहस या बातचीत नहीं हो पाई है । इसलिए अब सोमवार को तय किया जाएगा ।

