मधेस प्रदेश से निर्वाचित २ स्वतन्त्र सांसदों ने किया जनता समाजवादी पार्टी नेपाल में प्रवेश
काठमांडू, ९ माघ–
मधेस प्रदेश से निर्वाचित २ स्वतन्त्र सांसदों ने जनता समाजवादी पार्टी नेपाल में प्रवेश किया है ।
जनता समाजवादी पार्टी के प्रचार विभाग प्रमुख पूर्ण बस्नेत के अनुसार महोत्तरी जिला के क्षेत्र नं २ को के ख से निर्वाचित स्वतन्त्र सांसद सुरिता साह और पर्सा जिला के क्षेत्र नं ३ क से निर्वाचित स्वतन्त्र सांसद प्रमोद कुमार जैसवाल ने जनता समाजवादी पार्टी, नेपाल में प्रवेश किया है ।
उन दोनों को पार्टी केन्द्रीय कार्यालय में पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने अवीर और खादा लगाकर पार्टी में प्रवेश करवाया है ।


