Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग:-आज दिनांक 23 जनवरी 2023 सोमवार शुभसंवत् 2079

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌸🌺🌸🌺
 ॐ वन्दे देव उमापतिं सुरगुरुं,वन्दे जगत्कारणम्।
वन्दे पन्नगभूषणं मृगधरं,वन्दे पशूनां पतिम्,
वन्दे सूर्य शशांक वह्नि नयनं,वन्दे मुकुन्दप्रियम्।
वन्दे भक्त जनाश्रयं च वरदं,वन्दे शिवंशंकरम।।
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 23 जनवरी 2023 सोमवार*
शुभसंवत् :-2079
*शाके :-1944*
उत्तरायण याम्य गोल:
ऋतु:- *शिशिर*
माह:- माघ
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- *द्वितीया रात्रि 10:08 तक उपरांत तृतीया*
नक्षत्र :- धनिष्ठा रात्रि 04:13 तक उपरांत शतभिषा,
योग:- सिद्धि प्रातः 8:25 तक उपरांत व्यतिपात,
कारण:- वालव,
सूर्योदय :-प्रातः 06:39
सूर्यास्त : संध्या 05:21
सूर्य :- *उत्तराषाढ़ नक्षत्रे मकर राशौ च सूर्य:*
चंद्रमा :- *सायं 5:01 यावत मकर राशौ उपरांत कुंभ राशौ च चन्द्रः,*

*आज का राहूकाल* प्रातः-07:30 बजे से 09:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक।
का भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें।

*तिथि का महत्व:- आज का पर्व त्योहार मुहूर्त और खास:-*
*आज माघी नवरात्र के द्वितीय दिन भगवती तारा, शिव व दुर्गा पूजन पूजन संकट नाशन गणेश स्तोत्र, गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना, स्थिर जीवन दायक, उत्तम नौकरी – आजीविका दायक, उत्तम व्यवसाय कारक, अखंड सुख सौभाग्य सन्तति सन्तान दायक, सम्पूर्ण प्रसन्न्ता दायक परम् कल्याणकारी, एवं अत्यंत लाभदायक होगा।*

*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*🌺आज का दैनिक राशि फल🌺*
🐏मेष:-
आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। आराकाशा के अनुसार यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से ऋण लेना चाहें तो कदापि न लें, आज लिए गए ऋण का उतरना कठिन रहेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। आज जीवनसाथी से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। सायंकाल का समय आमोद प्रमोद में बीतेगा।
आज दिन की शुरुआत अधिक परिश्रम से होगी।आपकी मेहनत से आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे। विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे।

यह भी पढें   नेपालगन्ज में लायन्स इन्टरनेशनल के आयोजन में १२५ लोगों ने किया रक्तदान 

🐂वृष:-
आज का दिन आप बहुत व्यस्त रहेंगे, ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें, पांव में चोट लगने का भय है। आराकाशा के अनुसार
आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है। आज रूके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में विनिमय करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा। सायंकाल किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।
आज अचानक यात्रा के योग बनेंगे। आर्थिक निवेश के अच्छे फल मिलेंगे। आज जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।आमदनी में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव हो सकता है।
👫🏻मिथुन:-
आज आप फिजूल के खर्चे से बचें। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट की वृद्धि हो सकती है। आराकाशा के अनुसार सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित होगा। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रूचि मजबूत होगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। सांय से लेकर रात्रि तक गाने बजाने तथा संगीत में रूचि बढ़ेगी।
आज लंबे समय से अटके कुछ मामले आज पूरे हो सकेंगे। प्रसिद्धि और सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के विवाह संबंध की समस्या रह सकती है।
🦀कर्क:-
भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। आराकाशा के अनुसार संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। आज अपनी शान शौकत के लिए धन खर्चा करेंगे, जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें, अकल्पित आशीर्वाद मिलने का चांस है।
आज मानसिक चिंता बढेगी। समझदारी से कार्य करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें।

🐅सिंह:-
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आराकाशा के अनुसार
मानसिक अशांति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। माताा-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिलेंगे, मधुरवाणी का प्रयोग करें अन्यथा संबंधो में कटुता आएगी। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार निश्चित है।
आज आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। अपने कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखने के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। नौकरी में अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा।

यह भी पढें   आज का पंचांग: कल दिनांक 15 जून 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

👰🏼कन्या:-
आज आपमें निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आराकाशा के अनुसार
आपको अपने माता-पिता का सुख सहयोग यथेष्ठ रूप से प्राप्त होगा। जीवनसाथी को शरीर कष्ट से कुछ खिन्नता रह सकती है। व्यर्थ व्यय का योग भी है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे लेकिन लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। व्यापार में धन लाभ होगा।
आज आपकी कार्यकुशलता से लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार विस्तार के लिए धन जमा करने में लगे रहेंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

⚖️तुला:-
आज का दिन आपके लिए शुभकारक है। आराकाशा के अनुसार आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। पंचम सुख भाव में बृहस्पति कुंभ राशि का होकर विराजमान है। अतः आज आप अपने गुरू के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखें। आज नए कार्यों में निवेश करना पड़े तो शुभ रहेगा।
आप की दिनचर्या में आज बदलाव आएगा। लाभदायक समाचार मिलेंगे। व्यापारिक कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। आवास संबंधी समस्या का समाधान आज संभव है।

🦂वृश्चिक:-
आज आपका मन अशांत एवं परेशान रहेगा। आराकाशा के अनुसार
व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद, विवाद राज्य में लम्बित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है।
लंबे समय से चली आ रही चिंता आज समाप्त हो सकती है। स्थायी संपत्ति का लाभ होगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

🏹धन:-
आज आपकी विद्या, ज्ञान की वृदि होगी। आराकाशा के अनुसार
आपके अंदर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त पेट के विकार होने की संभावना है। सावधान रहें तथा खानपान पर संयम बरतें।
कम समय में कार्य पूरे होंगे। आज भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। अधूरे काम समय पर सफलता से होने पर उत्साह में बृद्धि होगी।

यह भी पढें   गोविन्द बहादुर बटाला ने अदालत में किया आत्मसमर्पण, डिल्लीबजार कारागार भेजे गए

🐊मकर:-
आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ-साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे, जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। आराकाशा के अनुसार
अपने व्यवसाय में आपका मन लगेगा एवं रूके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नए कार्य में निवेश करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा।
आज व्यापार अच्छा रहेगा। मांगलिक कार्यों में मित्रों की मदद मिलेगी। अनजाने में हुई गलती से पछतावा होगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

🍯कुम्भ:-
आज का दिन बुद्धि विवके से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आराकाशा के अनुसार
आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। आपको अपने परिजनो से विश्वासघात होने की आशंका है। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुखपूर्ण रूप से मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारक रहेगी।
आर्थिक मनोबल बढ़ेगा। आज भागदौड़ अधिक रहेगी। आपके क्रिया कलापो से समाज में आपके कामों को सम्मान प्राप्त हो सकेगा।

🐟मीन:-
आज एकादश लाभ भाव में कुंभ राशि का बृहस्पति होने के कारण बहुत समय से लटका हुआ संतान से संबंधित किसी विवाद का हल निकल आएगा। आराकाशा के अनुसार खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। सायंकाल में प्रियजनों व परिजनों से हास्य विनोद रहेगा।
आज पारिवारिक सुख, संतोष बढ़ेगा। आज उपहार मिलने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ बढेगा। खर्चों में कमी करें। संतान से कष्ट रहेगा।
*“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी आप आराकाशा की विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि सब पे बनाये रखना।”*
*आप सपरिवार की सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*
🌺🌹🌸🌹🌺
*हरि ॐ गुरुदेव..!*
*✒✍🏻 ✒✍🏻*

ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*🌹शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम🌹*
*राजिस्टार कालोनी, पश्चिम करगहिया रोड, वार्ड:- 2, नजदीक कालीबाग OP थाना, बेतिया पश्चिम चम्पारण, बिहार, 845449,*
🌺🌸🌹🌸🌺
*सहायक शिक्षक:- राजकीयकृत युगल प्रसाद +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसही, चनपटिया,बेतिया बिहार*
*व्हाट्सअप एवं संपर्क:-*
*9934428775*
*9431093636*
*🌺(अहर्निशं सेवा महे)

*ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*🌹शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम🌹*
*राजिस्टार कालोनी, पश्चिम करगहिया रोड, वार्ड:- 2, नजदीक कालीबाग OP थाना, बेतिया पश्चिम चम्पारण, बिहार, 845449,*
🌺🌸🌹🌸🌺
*सहायक शिक्षक:- राजकीयकृत युगल प्रसाद +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसही, चनपटिया,बेतिया बिहार*
*व्हाट्सअप एवं संपर्क:-*
*9934428775*
*9431093636*
*🌺(अहर्निशं सेवा महे)🌺*
*आवश्यक वार्तालाप का समय:- सायं 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक।*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *