बिहार के सीवान में जहरीली शराब पीने से ८ लोगों की मृत्यु
काठमांडू, ९ माघ–
भारत के बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब पीने से ८ लोगों की मृत्यु हो गई है । यह घटना सीवान की है जहाँ आधा दर्जन लोग अस्पताल में भर्ती हैै और ८ लोगों की मृत्यु हो चुकी है । साथ ही कुछ लोगों की आँखों की रोशनी भी चली गई है । पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है । बिहार में अभी पूरी तरह से शराब बंदी है तो लोगों को जहाँ कहीं चोरी छिपे कहीं कम पैसे में शराब मिलता है तो लोग खरीद लेते हैं । बहुत बार ऐसी शराब बहुत हानिकारक साबित होती है । यहाँ भी यही बात आई है कि शराब सेवन करने वालों ने ५० रुपए में शराब की पेटी खरीदी थी । जहरीली शराब के कारण लोगों की जान जा रही है लेकिन लोग चोरी छीपे शराब का सेवन कर ही लेते हैं और अपनी जान को जोखिम में भी रख लेते हैं ।
पुलिस के अनुसार कम से कम १० लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहाँ एक को मृत घोषित कर दिया गया । कुछ लोगों को ईलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था रास्ते में ही दो लोगों की मृत्यु हो गई । पुलिस का कहना है कि अभी कुछ और लोगों की मृत्यु हो सकती है ।
वैसे ये कोई नई बात नहीं है इससे पहले भी इस तरह की घटना हुई है । कुछ ही दिनों पहले सारण में भी जहरीली शराब पीने से लगभग ४० लोगों की मृत्यु हो गई थी ।


