Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस ने प्रस्तुत किया राष्ट्रपति के लिए रामचन्द्र पौडेल और कृष्णप्रसाद सिटौला का नाम

 

काठमांडू, १० माघ –

 

 

सरकार बनने के बाद सभामुख, उपसभामुख और भी बहुत से पदों पर चयन हो चुका है अब रह गया है एक महत्वपूर्ण पद राष्ट्रपति का । तो शुरु हो चुकी है सभी खेमे में उसकी तैयारियां । नेपाली कांग्रेस में भी राष्ट्रपति के उम्मीदवारी को लेकर चर्चा शुरु हो चुकी है । सोमवार को पदाधिकारी और पूर्वपदाधिकारियों की हुई बैठक में सभापति शेरबहादुर देउवा ने वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल और पूर्वमहामन्त्री कृष्णप्रसाद सिटौला का नाम प्रस्तुत किया है । यह बैठक देउवा ने अपने घर पर बुलाई थी । सूत्रों के अनुसार देउवा का कहना है कि जैसे भी हो राष्ट्रपति का पद हमें ही मिले । इस्लिए उन्होंने सम्भावित उम्मीदवार के रुप में वरिष्ठ नेता पौडेल के साथ ही सिटौला का नाम लिया है ।
सूत्रों के अनुसार इससे पहले केवल पौडेल का ही नाम आ रहा था क्योंकि जब कांग्रेस में प्रधानमंत्री बनने की बात आई तो पौडेल देउवा के प्रस्तावक बनें । उस समय देउवा ने उन्हें राष्ट्रपति बनाने का आश्वासन दिया था ।
स्रोत के अनुसार कांग्रेस वरिष्ठ नेता पौडेल, प्रधानमन्त्री प्रचण्ड के साथ निरन्तर सम्वाद में हैं । लेकिन सभापति देउवा ने कहा है कि अभी इसके बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है । कांग्रेस ने राष्ट्रपति में उम्मीदवारी देने और सभी दलों से वोट मांगने की बात कही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *