हम कर्मकाण्ड की बात नहीं तथ्य की बात करें – केशव झा
काठमंडू, ११ माघ–
गजेन्द्र नारायण सिह के २१ वीं पुण्य तिथि के अवसर पर हुए कार्यक्रम में नेता केशव झा ने कहा कि गजेन्द्र नारायण सिंह लम्बे समय तक अपने अधिकार और पहचान के लिए संस्थागत रुप में लड़ते आए थे । उनके नाम से स्थापित यह संस्था बहुत कुछ अध्ययन और अनुसंधान का काम कर रही है ।
यह कार्यक्रम गजेन्द्र नारायण सिंह अध्ययन केन्द्र द्वारा काठमांडू में आयोजित की गई थी । नेता केशव झा इस अध्ययन केन्द्र के सलाहकार भी हैं । इसलिए उन्होंने पहले अध्ध्यन केन्द्र के बारे में बताया ।
उन्होंने आज की राजनीतिक को लेकर भी बातें की । उन्होंने कहा कि आप चाहे किसी भी क्षेत्र में काम करें उस क्षेत्र में आपकी दक्षता होनी ही चाहिए । लेकिन राजनीति एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ आपकी दक्षता को नहीं देखा जाता है । इसलिए राजनीति और देश दोनों की ऐसी अवस्था है । राजनीति में हर क्षेत्र के लोग आते हैं और आना भी चाहिए लेकिन बिना अध्ययन और अनुसंधान के नहीं । अगर हम ऐसे ही बिना किसी जानकारी के राजनीति में आऐंगे तो क्या होगा ? ऐसा ही होगा जैसा की अभी हो रहा है । अगर हम समझ कर, जानकर पढ़कर राजनीति करेंगे तो न्यायपूर्वक, और समानता के आधार पर राजनीति कर सकेंगे । देश को ऐसी राजनीति की आवश्यकता है ।
अंत में उन्होंने कहा कि– अब आवश्यकता है गेयर चेंज करने की ।अब समय आ गया है कि कि हम कर्मकाण्ड की बात नहीं तथ्य की बात करें ।

