कांग्रेस केन्द्रीय समिति बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
काठमांडू, २६ जनवरी । नेपाली कांग्रेस केन्द्रीय समिति बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है । पार्टी कार्यालय के मुख्य सचिव कृष्ण प्रसाद पौडेल के अनुसार इससे पहले माघ १५ गते के लिए पार्टी केन्द्रीय समिति बैठक तय हुआ था, लेकिन आज बैठक को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है । बताया गया है कि बैठक के लिए फेरि दूसरे सूचना प्रकाशित की जाएगी । स्मरणीय है, इससे पहले भी बैठक आह्वान कर कई बार इसीतरह स्थगित होता आया है ।

