एकीकृत समाजवादी में पार्टी महासचिव बनने जा रहे हैं घनश्याम भुसाल

काठमांडूू, २६ जनवरी । मार्गशीर्ष ४ गते सम्पन्न चुनाव में नेकपा एमाले की ओर से टिकट प्राप्त ना होने से पार्टी परित्याग करनेवाले नेता घनश्याम भुसाल नेकपा एकीकृत समाजवादी में पार्टी महासचिव बनने जा रहे हैं । भूसाल वि.सं. २०७१ साल में सम्पन्न नेकपा एमाले की ९वें महाधिवेशन में निर्वाचित उप–महासचिव थे । प्राप्त सूचना अनुसार एकीकृत समाजवादी के वर्तमान महासचिव बेदुराम भुसाल को पार्टी उपाध्यक्ष बनाकर घनश्याम को महासचिव बनाने की तैयारियां हो रही है ।
गत पौष २९ गते भुसाल ने एकीकृत समाजवादी प्रवेश करने का घोषणा किया था । भुसाल को महासचिव बनाने के लिए ही एकीकृत समाजवादी ने माघ २१ और २२ गते पार्टी केन्द्रीय कमिटि बैठक आह्वान किया है । बैठक से भुसाल को पार्टी महासचिव बनाने का निर्णय होनेवाला है ।
उक्त बैठक में नेकपा एमाले के पूर्व उपाध्यक्ष बामदेव गौतम को भी आमन्त्रण किया गया है । बताया गया है कि गौतम भी एकीकृत समाजवादी में प्रवेश करनेवाले हैं । इसके लिए पार्टी अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल और नेता गौतम के बीच वार्ता जारी है । गौतम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद दिया जा रहा है ।

