Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

घूसखोरी के आरोप में यातायात व्यवस्था कार्यालय के हाकिम को काली स्याही पोत दी गई

 

काठमांडू, २६ जनवरी । यातायात व्यवस्था कार्यालय धनकुटा के प्रमुख बाबुराम लुईटेल को काली स्याही पोत दी गई है । घूसखोरी के आरोप में उनको धर्मेन्द्र बास्तोला नेतृत्व में रहे नेकपा बहुमत के कार्यकर्ताओं ने ऐसी हरकत की है । घटना बुधबार की है । नेकपा बहुमत के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए लुईटेल के कार्यकक्ष में प्रवेश किए थे और उनके फेस पर काली स्याही लगाकर वापस हो गए थे ।
घटना के बाद नेकपा बहुमत धनकुटा के संयोजक मोहन घले ने एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए कहा है कि लुईटेल बिचौलिया और दलालों के माध्यम से घूसखोरी में संलग्न हैं । बताया गया है कि सवारी चालक अनुमति पत्र (ड्राइभिङ लाइसेन्स) वितरण करते वक्त सेवाग्राहियों से घूस लिया जाता है । दावी है कि प्रति लाइसेन्स १० हजार से १८ हजार तक लिया जाता है । नेकपा बहुमत संबंद्ध पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी की ओर से आरोप के ऊपर छानबीन की गई थी, उसमें लुईटेल दोषी प्रमाणित होने के बाद ही उनके ऊपर कारवाही की गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com