Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धूमधाम से बाणिज्य महादूतावास वीरगंज में गणतंत्र दिवस मनीं

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । 74वां गणतंत्र दिवस भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज द्वारा धूमधाम से मनाया गया। भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के महा बाणिज्य दूत नितेश कुमार ने 9बजे झंडोत्तोलन किया। उसके बाद महा बाणिज्य दूत नितेश कुमार ने राष्ट्रपति का संदेश पढा। इस तिरंगा बैलू·न को बाणिज्य महादूत नितेश कुमार तथा मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सरोज यादव ने संयुक्त रूप से उड़ाये। इस अवसर पर मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सरोज यादव ने कहा कि भारत और नेपाल का संबंध रामायण समय से चली आ रही है भारत नेपाल को शिक्षा, स्वास्थ्य, उर्जा, परिवहन सहित क्षेत्रों में सहयोग कर रही है।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर 11स्कूल के वच्चों ने भारत के राष्ट्रीय गीत तथा नृत्य प्रस्तुत किए। कुछ स्कूलों के छात्रों ने लघु नाटिका भी प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में कई पूर्व मंत्री, बिधायक, पत्रकार तथा विभिन्न क्षेत्रों के 400से अधिक लोग शामिल हुए।

यह भी पढें   नेपाल वायुसेवा निगम में सरकारी नियुक्ति रद्द - सरकार के लिए चेतावनी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com