Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भ्रष्टाचार विरुद्ध नागरिक समाज द्वारा सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । भ्रष्टाचार विरुद्ध नागरिक समाज द्वारा जनक चौक पर सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित की गयी। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के मेयर मनोज कुमार साह थे। उन्होंने अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार बिरुद्ध नागरिक समाज जनकपुरधाम के मठ, मंदिर तथा सरोवर को सौन्दर्यीकरण तथा अतिक्रमण के लिए अभियान की शुरुआत की है। जो प्रशंसनीय है। मेयर ने कहा है कि ऐतिहासिक तेल्हा मरहा सरोवर को सौन्दर्यीकरण के लिए जनकपुरधाम उप महानगर पालिका ने पहल शुरू की है। सरोवर की सफाई के साथ चारो भिंडा पर मार्वल लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनकपुरधाम की पहचान मठ और सरोवर से है। उन्होंने कहा कि जनकपुरधाम मांस, मदिरा तथा धुम्रपान मुक्त बनें। इसके लिए जन चेतना लाना होगा। मेयर मनोज कुमार साह ने कहा नये सी. डी. ओ. आने पर फूलवारी अतिक्रमण बिषय पर सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में भ्रष्टाचार विरुद्ध नागरिक समाज के संयोजक मुरली मनोहर मिश्र, युगल कांत चौधरी, दुर्गा देवी ठाकुर, अमर कुमार साह, मनोजकुमार चौधरी, राम किशोर साह, लक्ष्मण पांडेय बाबा, बाबा युगल दास, मीना देवी, रमेश कुमार, मनदीप चौधरी, कालो देवी, चंद्र नारायण महतो, राकेश बिक्रम साह, लक्ष्मी ठाकुर, बौए लाल साह, शत्रुघ्न साह, विनोद साह मो. गुड्डू सहित 149लोगो की सहभागिता थी।

यह भी पढें   भारत विकास परिषद की पहल : राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर चिकित्सकों एवं चार्टेड अकाउंटेंट्स को किया सम्मानित

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *