Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू में हिंदी शिक्षण पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

 

काठमांडू, 28 जनवरी । भारतीय दूतावास, स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र और केंद्रीय हिंदी विभाग, त्रिभुवन विश्वविद्यालय ने संयुक्त रूप से दिनांक 28.01.2023 को नेपाल-भारत पुस्तकालय में ‘सरल हिंदी शिक्षण’ पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया ।
भारत के प्रतिष्ठित भाषाविद एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी शिक्षण के विशेषज्ञ डा विमलेश कांति वर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं बीज वक्ता थे । उन्होंने अपने व्याख्यान में बहुत ही सरल और रोचक तरीक़े से हिंदी शिक्षण के विभिन्न आयामों पर चर्चा की और वर्ण, शब्द, उच्चारण, व्याकरण आदि से संबंधित विभिन्न नियमों की जानकारी दी। कार्यशाला में SVCC की निदेशक डा आसावरी बापट, त्रिभुवन विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की अध्यक्ष डा संजीता वर्मा और सभी हिंदी प्राध्यापक, काठमांडू के विभिन्न स्कूलों के हिंदी शिक्षक, भाषाविद और हिंदी प्रेमी उपस्थित थे । सभी श्रोताओं ने कार्यशाला को बहुत महत्वपूर्ण और ज्ञानवर्धक बताया । डा आसावरी बापट ने सभी प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन देते हुए संस्कृत, हिंदी और उर्दू की समान विशिष्टताओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजन में प्रमुख भूमिका PIC के श्री सत्येन्द्र दहिया की रही ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – ईरान और न्यूजीलैंड का स्कोर २–२ से बराबर

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *