Sat. Aug 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाणिज्य महादूतावास द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । भारत के 74वेंगणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज द्वारा 27जनवरी की संध्या वीरगंज के होटल क्लाकर्स रिसोर्ट में 27जनवरी को भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय राजदूतावास काठमांडू तथा भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज विशेष आमंत्रण पर इंडियन कॉउन्सिल फॉर कल्चर रिलेशन सेनम्रता राई तथा उनकी टीम द्वारा कॉन्सर्ट सरस्वती वंदना से शुरुआत की गयी। नर्मता राई भारतीय शास्त्रीय नृत्य के विभिन्न तत्व प्रस्तुत किए। कत्थक केप्राविधिक पक्ष प्रस्तुत कर दर्शकों का कौतुहल बनीं। सूफी कविताओं पर नृत्य भी प्रस्तुत कीं। तवला बादक राहुल विश्वकर्मा, बांसुरी भास्कर दास, स्वर में रुपेश पाठक ने सहयोग किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत तथा नेपाल के राष्ट्र गान से हुआ।

यह भी पढें   भारत सरकार की वित्तीय सहायता से निर्मित नेपाल में सामुदायिक विकास परियोजना का उद्घाटन

कार्यक्रम में भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के महा बाणिज्य दूत नितेश कुमार ने भारत की उपलब्धियों की चर्चा कीं। बाणिज्य दूत तथा सहचरी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि मधेश प्रदेश के गवर्नर हरि शंकर मिश्र, मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सरोज यादव, स्पीकर राम चंद्र मंडल, पूर्व गृह तथा संचार मंत्री भरत साह, बिधायक किरण कुमारी साह, वीरगंज महा नगरपालिका के मेयर राजेश मान सिंह, जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के मेयर मनोज कुमार साह सहित कई बिधायक, पर्सा जिला के सीडीओ, एस. पी पत्रकार तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज द्वारा संक्षिप्त डूकोमेन्ट्री भी प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढें   मोरक्को के लिए वीज़ा आवेदन की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव,नई दिल्ली जाने की बाध्यता समाप्त

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com