एक बार फिर क्रान्ति का बिगुल फूंकना चाहिएः यादव

बारा, १ फरवरी । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा है कि देश में एक बार फिर क्रान्ति का बिगुल फुंकना चाहिए और इसके लिए वातावरण निर्माण करना होगा । उनका कहना है कि खूद को शक्तिशाली कहनेवाले राजनीतिक पार्टियां मधेश में विकास के सवाल पर अनदेखा कर करते हैं । उन्होंने यह भी कहा है कि संघीयता को कमजोर बनाने का षडयन्त्र भी हो रहा है । बारा जिला करैयामाई गांवपालिका स्थित सिचाई आयोजना को शिलान्यास करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
अध्यक्ष यादव का महना है कि अगर संघीयता को संस्थागत किया जाता है तो तराई–मधेश क्षेत्र विकास की दृष्टिकोण में कायापलट होनेवाला है । उन्होंने कहा कि आज की मुख्य जिम्मेदारी संघीयता को संस्थागत करते हुए विकास निर्माण में लगना चाहिए ।
मधेश प्रदेश सरकार की २१ करोड लागत में निर्माण हो रहे सिचाई आयोजना से १२ सौ बिघा खेती योग्य जमीन में सिचाई होने की अपेक्षा है । आयोजना सम्पन्न करने की जिम्मेदारी छठिया निर्माण सेवा बारा को दी गई है । शिलान्यास कार्यक्रम में संसदीय दल के नेता रामसहाय प्रसाद यादव, मधेश प्रदेश के अध्यक्ष रामबाबु कुमार यादव, नेकपा एस के जिला अध्यक्ष विजेन्द्र चौधरी जैसे नेताओं की सहभागिता रही थी ।

