Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री प्रचण्ड और एमाले अध्यक्ष ओलीके बीच भेटवार्ता !

 
केपीशर्मा ओली और पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’/फाईल तस्वीर

काठमांडू, १ फरवरी । प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और नेकपा एमाले के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली बीच समसामयिक राजनीतिक विषय को लेकर भेटवार्ता हुई है । प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में सम्पन्न भेटवार्ता में सत्ता गठबंधन में नो संकट आया है, उसकी को लेकर चर्चा हुई है ।
सरकार में शामील राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) गृह मन्त्रालय न मिलने से सरकार से बाहर होने की चेतावनी दे रही है, जिसके चलते सत्ता गठबंधन में दरार दिखाई दे रही है । प्राप्त सूचना अनुसार इसी विषय को लेकर प्रचण्ड और ओली के बीच छलफल हुआ है । स्मरणीय है, रास्वपा सभापति की सांसद् पद खो जाने के बाद गृहमन्त्रालय की जिम्मेदारी प्रधानमन्त्री खूद सम्हाल रहे हैं और अब फिर उक्त मन्त्रालय रास्वपा को देने के लिए प्रधानमन्त्री तथा नेकपा माओवादी तैयार नहीं है । जिसके चलते रास्वपा ने सरकार से बाहर होने का चेतावनी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *